फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल-यूएस नगर लोकसभा में बढ़े 3,52,054 मतदाता

Tue, 12 Mar 2019 12:18 AM IST
अरुण कुमार मो. यामीन अंसारी रुद्रपुर।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


ऊधम सिंह नगर-नैनीताल लोकसभा सीट में इस बार मतदाताओं की तादाद पिछले चुनाव से 3,52,044 मतदाता अधिक है। इनमें 16,273 नए युवा मतदाता शामिल हुए हैं लेकिन ऊधम सिंह नगर जिले में नए युवा मतदाताओं की संख्या पिछले लोकसभा चुनाव के मतदाताओं से आधी रह गई है। सूची में शामिल 12,433 मतदाता होने से यह संख्या पिछले चुनाव से 10,253 कम है। 
सहायक निर्वाचन कार्यालय ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में दोनों जिलों में करीब 15,37,812 मतदाता थे। इनमें ऊधम सिंह नगर में 9,92,922 और नैनीताल जिले में 5,44,890 थे। वर्ष 2019 के चुनाव में यह संख्या बढ़कर 18,89,866 हो गई है। इनमें ऊधम सिंह नगर में 6,12,355 पुरुष व 5,48,344 महिला मतदाता समेत 1160709 मतदाता बने हैं।
विज्ञापन

इनमें दस अन्य मतदाता है। करीब 12,443 नए युवा मतदाताओं को जोड़ा गया है। इसी तरह नैनीताल जिले में 3,46,233 महिला व 3,82,918 पुरुष मतदाताओं समेत कुल 7,29,157 मतदाता इस बार मतदान करेंगे। यहां पिछली बार 2,55,000 महिला व 2,89,890 पुरुषों समेत 5,44,890 मतदाता थे।
विज्ञापन

आंकड़े बताते हैं कि यूएस नगर में वर्ष 2014 में 18 से 19 साल आयु के नए युवा मतदाता 22,696 बने थे। इस बार सिर्फ करीब 7346 पुरुष व 5097 महिला समेत 12,443 नए युवा मतदाता जुड़ने से पिछली बार की तुलना में इस बार युवाओं की संख्या करीब 10253 कम है। इसी तरह 30 से 39 आयु वाले मतदाताओं की इस बार संख्या पिछले चुनाव के 2,46,151 से बढ़कर 3,34,742 हो गई है। सहायक निर्वाचन कार्यालय ने बीती एक जनवरी के आधार पर मतदाताओं की सूची तैयार कर मुख्य निर्वाचन आयोग को भेजी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें