फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भागा; केस दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 08:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ठाकुरद्वारा मुरादाबाद (यूपी) के गांव तरफ दलपत में एक बाइक सवार तीन दोस्तों- मुकेश, राकेश और ओमकार सैनी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। 
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सीमा क्षेत्र के गांव तरफ दलपत, थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (यूपी) निवासी बाइक सवार मुकेश कुमार सैनी (32), राकेश कुमार सैनी (28) और ओमकार सिंह सैनी (23) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों दोस्तों की मौत हो गईं जबकि टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत भाग गया। तीन दोस्तों की मौत से गांव में मातम पसर गया।

 

सीमा क्षेत्र के ग्राम तरफ दलपत निवासी मुकेश कुमार सैनी, राकेश कुमार सैनी, ओमकार सिंह सैनी मंगलवार को बाइक से ठाकुरद्वारा गए थे। तीनों अपने किसी परिचित से मिलकर करीब रात 11 बजे गांव लौट रहे थे। तभी अचानक उनकी बाइक को जसपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित फैजुल्लागंज गांव से आगे आरा मशीन के सामने अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर तीनों के शवों को देख चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गमगीन माहौल में बुधवार को तीनों दोस्तों का अंतिम संस्कार किया गया।

ठाकुरद्वारा कोतवाल मनोज परमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी तीनों की जिंदगी...

विज्ञापन

दुर्घटना के समय तीनों दोस्तों ने हेलमेट नहीं लगाया था। घटनास्थल पर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी और तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार तीनों ने यदि हेलमेट लगाया होता था शायद उनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें