फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के गृह क्षेत्र में थ्री डी पेंटिंग में दिखेगी कुमाऊंनी संस्कृति की झलक

विज्ञापन
खटीमा के पीलीभीत सितारगंज हाईवे पर इस तरह बनेगा वॉक-वे। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में कुमाऊंनी संस्कृति थीम पर आधारित थ्री डी वॉल पेंटिंग की जाएंगी। सितारगंज हाईवे पर लोगों के घूमने के लिए वॉक-वे बनाया जाएगा। वॉक-वे पर टाइल्स, बेंच आदि की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिला विकास प्राधिकरण की ओर से आधुनिक सौंदर्यीकरण के कार्यों का खाका तैयार कर धरातल पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। 90 लाख रुपये की लागत से सितारगंज हाईवे पर खटीमा तहसील से न्याय पालिका का आवासीय परिसर होते हुए कंजाबाग चौराहे तक 500 मीटर के क्षेत्र में कुमाऊंनी संस्कृति की थ्रीडी पेंटिंग बनाई जाएगी। इसके साथ ही ढोलक, तबला आदि के वाद्य यंत्रों की पेंटिंग बनाई जाएगी। वहीं 20 फीट चौड़ाई व 500 मीटर लंबा वॉक-वे बनाया जाएगा।
इसमें टाइल्स, लोगों के बैठने के लिए बेंच, पालम ट्री आदि लगाए जाएंगे। वॉक-वे में कोई जानवर प्रवेश न करे इसको लेकर पूरा ग्रील से सुरक्षित किया जाएगा। वहीं कोतवाली, पुलिस चौकी, पानी की टंकी, पुलिस विभाग के आवास व थारू भवनों को भी थ्री डी पेंटिंग से सुसज्जित किया जाएगा। 16 लाख रुपये खर्च कर शहीद स्मारक के पास दीनदयाल पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसमें स्टोन वर्क, हरियाली, दीनदयाल स्टैच्यू व लाइटनिंग कार्य होंगे। थ्रीडी पेंटिंग के लिए विकास प्राधिकरण ने हरिद्वार और दिल्ली से पेंटर बुलाए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली के पास बनेगा ऑटोसेंसर युक्त सुपर हाईटेक शौचालय
रुद्रपुर। खटीमा कोतवाली के पास लोगों की सुविधा के लिए विकास प्राधिकरण की ओर से 52 लाख रुपये का बजट खर्च कर सुपर हाईटेक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। शौचालय में जैग्वार ब्रांड के उपकरण लगाए जाएंगे। संवाद
कोट := खटीमा को एक मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसमें थ्री डी पेंटिंग से दीवारों, पानी की टंकी, पुलिस विभाग के आवास, पुलिस चौकी को सुसज्जित किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के घूमने के लिए वॉक-वे बनेगा। दीनदयाल पार्क और सुपर हाईटेक शौचालय भी बनाने का प्रस्ताव है। -हरीश चंद्र कांडपाल, उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें