फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में तीन कंपनियां करेंगी 947 करोड़ का निवेश

Mon, 27 Feb 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
910 युवाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सितारगंज के सिडकुल में फाइबर बोर्ड और प्लाईवुड बनाने वाली तीन कंपनियां 947 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे 910 युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन

कंपनियों की स्थापना के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि सितारगंज में सुदामा वुड पैनल कंपनी पार्टिकल बोर्ड, फाइबरबोर्ड व डेंसीफाइड वुड का निर्माण करेगी। कंपनी 267 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ही 115 लोगों को रोजगार देगी। वहीं आर्चिडपैनल इंडस्ट्री प्लाईवुड उत्पाद तैयार करेगी। कंपनी 350 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ही 230 लोगों को रोजगार देगी। बालाजी एक्शन ब्युल्डवेल कंपनी भी पार्टिकल बोर्ड व फाइबरबोर्ड तैयार करेगी। 330 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ही 565 लोगों को रोजगार से जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि सितारगंज सिडकुल में वर्तमान में 410 कंपनियां हजारों लोगों को रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें