फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी तीन छात्रों के कॉलेज आने पर पाबंदी

Sat, 30 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
‌निलंबित - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज में छात्र की रेगिंग और मारपीट के आरोपी छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चेयरमैन ने उपप्रधानाचार्य के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन


छात्र से मारपीट और धमकी देने के आरोपी तीनों छात्रों को जांच होने तक निलंबित कर उनके कॉलेज आने पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में आरोपी छात्रों के परिजनों को नोटिस भी भेजे गए हैं। उधर पुलिस ने भी छात्र की तहरीर पर आरोपी छात्रों के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कर ली है। 

मूल रुप से बदायूं निवासी यतेंद्र दास गुप्ता किच्छा रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में बीएचएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने आरोप लगाया था कि रैगिंग का विरोध करने पर सीनियर छात्र रविंद्र कुमार ने फोन पर उसके साथ गाली-गलौच की। आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपी रविंद्र, आदित्य और जतिन आर्य ने कॉलेज परिसर में लात-घूसों और लोहे की रॉड से उसे पीटा था। 
विज्ञापन


आरोपियों ने रैगिंग नहीं करने पर जाने से मारने की धमकी दी थी। रैगिंग की शिकायत सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में भी खलबली मच गई थी। आनन-फानन में तीनों आरोपी छात्रों को निलंबित कर जांच शुरु कर दी गई है। कॉलेज चेयरमैन डॉ. केसी चंदोला के मुताबिक रैगिंग नहीं बल्कि छात्रों के बीच आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी। 

चारों छात्र एक ही जगह किराए पर कमरे में रहते हैं। रैगिंग की शिकायत के मद्देनजर जांच कमेटी में उपप्रधानाचार्य डॉ. जवाहर घोष के साथ ही रैंगिग कमेटी के सदस्य शामिल किए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीनों आरोपियों के परिजनों को 24 घंटे में जवाब देने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। एक आरोपी जतिन के परिजन ने कॉलेज पहुंचकर अपना पक्ष रखा है। एसआई सुनील बिष्ट ने बताया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें