फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 ग्राम स्मैक के साथ दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने लाखों रुपये की स्मैक के साथ दो महिला तस्करों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर कटोराताल चौकी इंचार्ज मदन बिष्ट ने टीम के साथ गुरुद्वारा रोड, आनंद नर्सरी के पास दबिश दी। पुलिस को देखते ही दो महिलाओं समेत तीन व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 51 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस आरोपियों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहल्ला पक्काकोट निवासी बबली, आसमा और रहीसा बताया। इसमें से बबली और रहीसा पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। बरामद स्मैक की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें