रुद्रपुर। नगर से तीन बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोलड़ा बागवाला (दानपुर) निवासी पवन त्रिपाठी ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि बीते 21 दिसंबर को उसकी बाइक दानपुर साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई। ट्रांजिट कैंप के ठाकुर नगर निवासी सामिल मलिक ने भी दी तहरीर में बताया कि बीते 13 जनवरी को उसने बाइक पीएनबी बैंक शाखा के सामने से चोरी हो गई। मोहल्ला कानून गोआन, थाना बहेड़ी, बरेली (यूपी) निवासी संजय चौहान ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी। बताया कि बीते 16 जनवरी को उसकी बाइक सरस्वती शिशु मंदिर के पास से चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश बाइक ले जाते हुए दिख रहे हैं।