जसपुर के पतरामपुर में तालाब से पानी पीकर जाते भालू। स्रोत वन विभाग
जसपुर। तापमान बढ़ने पर जंगली जानवर वन विभाग की ओर से बनाए गए कृत्रिम जलाशयों में प्यास बुझाने के लिए आ रहे हैं। वहीं कई वन्यजीव पानी की तलाश में आबादी की ओर आ रहे हैं। सोमवार को तीन भालू पानी की तलाश में आबादी तक पहुंच गए जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज में वन्यजीवों के लिए 25 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं। इनमें टैंकर से पानी भरा जाता है। शनिवार को रेंज में तीन भालू पानी की तलाश में तालाब के पास दिखाई दिए। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मानंद लाहोरी ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही भालू, हाथी, बाघ, तेंदुआ आदि पानी की तलाश में आबादी की ओर आ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
Iअक्सर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रेंज में भालू, हाथी, टाइगर, तेंदुआ आदि भी पानी की तलाश में अमानगढ़ रेंज में इन जल स्रोतों के पास आ जाते हैं।
- खुशबू उपाध्याय, रेंज अधिकारी, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंजI