फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की निराई कर रही महिला समेत तीन पर किया हमला, अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा में धान की निराई करते समय एक अज्ञात व्यक्ति के धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।      पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम कुआंखेड़ा निवासी रूपवती ने कहा है कि 3 जुलाई की शाम को वह रिश्तेदारी में आई कुमराह निवासी नीतू व ज्योति के साथ खेत में धान के पोंध की निराई करने में व्यस्त थी। तभी अचानक 30-35 वर्षीय व्यक्ति हाथ में नुकीला व धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। तीनों के ही सिर पर वार कर मौके से फरार हो गया। सिर की चोट से वह घबरा गए। शोर मचाने पर 108 सेवा से नागरिक अस्पताल पहुंच कर इलाज किया। आरोपी ने सफेद धारीदार टी-शर्ट पहनी थी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ धारा 324 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी एसआई लक्षमण सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें