फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों सहित दस की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर रोड हेमपुर इस्माइल निवासी २८ वर्षीय एक युवक दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता है। होली के बाद वह अपने काम लौट गया था। २ जुलाई को घर लौटते समय सरकारी अस्पताल पहुंचा। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे बाजपुर रोड संस्थागत क्वारंटीन कर दिया।  रामनगर रोड जिंदल कोठी के पास निवासी ५२ वर्षीय व्यक्ति को जुकाम, खांसी की शिकायत होने पर सरकारी अस्पताल पहुंचा। सीतापुर यूपी निवासी ३७ वर्षीय एक व्यक्ति मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। २ जुलाई को वापस काम पर लौटा। स्वास्थ्य टीम ने मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में क्वारंटीन कर दिया। २ जुलाई को ही महेशपुरा निवासी ४० वर्षीय व्यक्ति, ६ वर्षीय पुत्र और ५ वर्षीय पत्नी के साथ निजी वाहन से रामपुर से लौटा था। कंटेनमेंट जोन अल्ली खां निवासी ४१ वर्षीय, ४५ वर्षीय, ३६ वर्षीय महिलाओं सहित सभी के सैंपल ३ जुलाई को जांच के लिए भेजे गए थे। सोमवार को सभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि अल्ली खां कंटेनमेंट जोन की तीन महिलाओं सहित दस लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को रूद्रपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें