फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख 79 हजार रुपये के साथ तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने दो दिन पहले किच्छा रोड स्थित एक राइस मिल कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो लाख 79 हजार रुपये के साथ रंपुरा निवासी तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली में सीओ अमित कुमार ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि रुद्रपुर निवासी दीपक गर्ग की भदईपुरा में राइस मिल है। 13 मई की सुबह वह कार्यालय में पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे तीन लाख रुपये और अन्य सामान गायब था। कार्यालय में लगे कैमरे में तीन चोर वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए थे। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को खेड़ा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बबलू, दीपक व पंकज पाल उर्फ भोला निवासी खेड़ा रुद्रपुर बताया। पुलिस टीम में कोतवाल एनएन पंत, रंपुरा चौकी इंचार्ज अनिल जोशी, एसआई पंकज कुमार, मनोज जोशी मौजूद रहे।
शातिर बबलू ने चोरी में भी साथियों को दिया दगा
रुद्रपुर। राइस मिल में हुई चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड बबलू ने अपने दो साथियों को भी दगा दे दिया। घटना के समय शातिर दिमाग बबलू ने पांच सौ रुपये की गड्डियां अपनी जेब में डाल दी थी। अपने दो साथियों को दस-दस रुपये की गड्डियां थमा दी थी। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो बबलू को छोड़कर अन्य दो आरोपियों के कब्जे से कम रकम बरामद हुई थी। अधिकांश रकम बबलू की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें