फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की ओएफसी के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
खटीमा में बीएसएनएल केबिल चोरी के पकड़े गए अभियुक्तों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। बीएसएनएल की ओएफसी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नगर के मुख्य चौराहे से अमाऊं तक टनकपुर रोड पर सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसी के तहत पाइपलाइन आदि की खुदाई चल रही है। 26 दिसंबर की रात को टनकपुर रोड में बीएसएनएल की ओएफसी का कुछ हिस्सा और स्ट्रीट लाइट की केबल चोरों ने काटकर चुरा ली। जल संस्थान के जेई ने 27 दिसंबर को मामले की तहरीर दी थी। इधर, बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने गोटिया तिराहे के पास नवी अहमद, मो. इसरार एवं अरशद निवासी वार्ड संख्या-3 को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें