फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, तिरंगा यात्रा निकाली

विज्ञापन
सितारगंज में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाते कांग्रेसी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
रुद्रपुर/गदरपुर/खटीमा/दिनेशपुर। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को जिले भर में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मिठाई बांटी। रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक से गांधी पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली और एक-दूसरे को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

गांधी पार्क में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहित में धार्मिक सौहार्र्द और एकता को कायम रखते हुए देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। आज ऐसे राजनीतिक दल के हाथों में सत्ता आ गई है जो धर्म और जाति के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य कर रहा है।
जनता फिर से कांग्रेस की तरफ देख रही है। वहां महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, वरिष्ठ नेता अमरनाथ जैन, रामस्वरूप भारती, सुक्खा सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, प्रदेश सचिव नंदलाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, पार्षद मोहन खेड़ा, सुरेश गौरी, सचिन मुंजाल, प्रीति साना, बबीता बैरागी, मोनू निषाद, राजीव कामरा, साबिर अहमद, परिमल राय, विजय यादव, हरीश अरोरा, ममता रानी, चंद्रशेखर गांगुली आदि थे।
विज्ञापन

इधर, गदरपुर में महिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को मिठाई एवं मास्क बांटे। वार्ड नंबर 11 में जिलाध्यक्ष रीना कपूर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पायल बजाज ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने नादिरा बेगम को वार्ड अध्यक्ष, कांता देवी को उपाध्यक्ष, फरीदा बेगम को सदस्य, सुरजीत कौर को कार्यकारिणी सदस्य, आशा दिवाकर को सचिव मनोनीत किया।
वहां रीना कपूर, नूरजहां, इशरत जहां, सायरा बानो, आसमा बेगम, शाहजहां, नसरीन, नाजिया, फिरदोस जहां, शबनम, यशोदा, बबीता, ममता, गीता चौहान, पूनम आदि थीं।
उधर, खटीमा में कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में फल वितरित किए। वहां कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी, नगर अध्यक्ष रबीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, राशिद अंसारी, राजू सोनकर, नासिर खान, सुमित गुंबर, जतिन बत्रा, अराफात अंसारी, ताहिर खान, नीरज कन्याल, शादाब हुसैन, भूपेंद्र गंगवार आदि थे।
वहीं, सितारगंज में कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस की एक-दूसरे को बधाई दी और विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। वहां ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, नगराध्यक्ष हरपाल सिंह, जिला महासचिव जिलानी अंसारी, नगर महामंत्री मुख्त्यार अंसारी, शाकिर अली, विपिन खोलिया, यूथ के विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा, इस्तियाक अंसारी, वसीम मियां, विक्रमजीत सिंह, जमशेद खान, नसीम मलिक, ताबिर मलिक, रणजीत सिंह राणा आदि थे। (संवाद)
काशीपुर में भी स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
काशीपुर/जसपुर/काशीपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में मोहल्ला किला बाजार से एमपी चौक से पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। एमपी चौक पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ही देश का विकास कर सकती है। तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। वहां संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, डा. दीपिका गुडिय़ा आत्रेय, इंदर सिंह एड, अरुण चौहान, प्रीत बम, गौतम मेहरोत्रा, मुशर्रफ हुसैन आदि थे।
इधर, जसपुर में कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सभा की। वक्ताओं ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही आपसी मतभेद भुला कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। वहां विधायक आदेश चौहान, गजेंद्र चौहान, नईम प्रधान, जैनेंद्र पाल जोशी, सुखदेव सिंह, नीरज बिश्नोई, आफताब अंसारी, राहुल गहलोत, मुकेश प्रधान आदि थे।
उधर, बाजपुर में श्री पूर्णानंद तिवारी पुस्तकालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। वहां नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेदी, ब्लाक अध्यक्ष अनिल सेन, विशेष चंद शर्मा, तनवीर अहमद, रेशव यादव, सुनील चानना, शशिकांत, नत्था सिंह, जयशंकर, बब्बू सैफी आदि थे।

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में तिरंगा यात्रा निकालते कांग्रेसी।- फोटो : RUDRAPUR

खटीमा में कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर कुष्ठ आश्रम में फल वितरित करते कांगेसी।- फोटो : KHATIMA

काशीपुर में स्थापना दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाते कार्यकर्ता।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें