फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस प्रकरण में काशीपुर कोर्ट की ओर से कैबिनेट मंत्री, तीन विधायक समेत 24 लोगों के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।
विज्ञापन

जून 2012 में जसपुर में एक समुदाय का युवक दूसरे वर्ग की युवती को लेकर गायब हो गया था। युवती की बरामदगी को लेकर विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान जसपुर के सुभाष चौक पर तत्कालीन गदरपुर विधायक व वर्तमान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व सांसद बलराज पासी, भाजपा नेता वर्तमान में कांग्रेस के जसपुर विधायक आदेश चौहान समेत समर्थकों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। इस दौरान कई घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा था। कुछ प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ भी की थी। बवाल बढ़ने लगा तो तत्कालीन एएसपी जगतराम जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया था। बाद में पुलिस ने हाईवे जाम करने वाले 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। मामले की सुनवाई काशीपुर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रही है। अदालत ने मंत्री और विधायकों समेत सभी 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
रविवार को पुलिस ने दबिश देकर भोगपुर डाम के रंजीत लाहौरी, किशनपुर के त्रिलोचन फौजी, कलियावाला के सुखवीर सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कई लोगों के मकान पर कुर्की नोटिस भी चस्पा किया है। कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस टीम से वारंटियों के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें