फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: धर्मांतरण न करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, जांच शुरू

Mon, 02 Feb 2026 12:38 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर की युवती ने सोशल मीडिया पर धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि क्षेत्र का एक विशेष समुदाय की युवती ने उससे दोस्ती की और इसके बाद रामपुर (यूपी) ले जाकर उसकी अपने ही समुदाय के युवकों से दोस्ती कराई। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ घिनौनी हरकत की और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र निवासी गिरोह की संचालिका का रिश्तेदार यूपी में धर्म की आड़ में शैक्षिक संस्था संचालित करता है और उसके गिरोह में कई युवतियां हैं जो भोलीभाली युवतियों और महिलाओं से दोस्ती धर्मांतरण का खेल रचती है। बताया कि उसने उससे भी दोस्ती की और रामपुर ले जाकर आरोपियों के साथ दोस्ती कराई। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकत की और वीडियो बनाया।

इस संबंध में काशीपुर हाईवे स्थित एक संगठन के कार्यालय को मिले पत्र में पीड़िता ने यह भी बताया कि धर्मांतरण का खेल रुद्रपुर, गदरपुर, रामपुर (यूपी) के साथ ही कई अन्य स्थानों पर खेला जाता है। इस मामले में आरएसएस और अन्य संगठनों के लोगों ने गिरोह को बेनकाब करने की मांग की थी।

विज्ञापन


धर्मांतरण करने की शिकायत मिली थी। इस मामले में एक टीम गठित की गई है जो आरोपों की वास्तविकता का पता लगाएगी। इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें