रुद्रपुर के कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि क्षेत्र का एक विशेष समुदाय की युवती ने उससे दोस्ती की और इसके बाद रामपुर (यूपी) ले जाकर उसकी अपने ही समुदाय के युवकों से दोस्ती कराई। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ घिनौनी हरकत की और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
पीड़ित ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र निवासी गिरोह की संचालिका का रिश्तेदार यूपी में धर्म की आड़ में शैक्षिक संस्था संचालित करता है और उसके गिरोह में कई युवतियां हैं जो भोलीभाली युवतियों और महिलाओं से दोस्ती धर्मांतरण का खेल रचती है। बताया कि उसने उससे भी दोस्ती की और रामपुर ले जाकर आरोपियों के साथ दोस्ती कराई। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकत की और वीडियो बनाया।
इस संबंध में काशीपुर हाईवे स्थित एक संगठन के कार्यालय को मिले पत्र में पीड़िता ने यह भी बताया कि धर्मांतरण का खेल रुद्रपुर, गदरपुर, रामपुर (यूपी) के साथ ही कई अन्य स्थानों पर खेला जाता है। इस मामले में आरएसएस और अन्य संगठनों के लोगों ने गिरोह को बेनकाब करने की मांग की थी।
धर्मांतरण करने की शिकायत मिली थी। इस मामले में एक टीम गठित की गई है जो आरोपों की वास्तविकता का पता लगाएगी। इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
- मणिकांत मिश्रा, एसएसपी