काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव के दो घरों से चोरों ने नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव गिन्नीखेड़ा में इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले अजय कुमार व संदीप कुमार के घरों में बीते रविवार की देर रात चोरों ने नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। अजय कुमार के मुताबिक उनके बंद मकान की खिड़की व दरवाजा खोलकर घुसे चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए। वहीं संदीप कुमार ने पुलिस में सौंपी तहरीर में कहा कि घर में उनकी मां नरेश देवी सो रही थीं। चोर सोने के जेवरात व लगभग 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि इससे पहले बीती 29 अप्रैल को गांव के ही निवासी सुनील कुमार के घर में और लगभग एक महीने पहले इंटर कॉलेज में चोरी की घटना हो चुकी है। आईटीआई थाना पुलिस के मुताबिक पुलिस तहरीर के आधार पर घटना की जांच जुटा रही है।