फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इस वर्ष श्रम मद में खर्च होगी 68 फीसदी धनराशि

Thu, 03 Apr 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मनरेगा के तहत नए वित्तीय वर्ष में श्रम-सामग्री के कार्य को लेकर ग्राम विकास विभाग पहले से सावधानी बरत रहा है। इस साल विभाग ने लगभग 35 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

इसमें 68.32 फीसदी धनराशि सिर्फ श्रम मद पर खर्च करने का कार्ययोजना को तैयार किया है। सामग्री मद के तहत पक्के कार्य कराए जाने के लिए करीब 32 फीसदी राशि रखी गई है।
मनरेगा में अधिक से अधिक जाबकार्ड धारक परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिया जाना है। मनरेगा श्रमिकों को कार्य की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बागवानी, कंपोस्ट पिट, अमृत सरोवर निर्माण, जल संरक्षण आदि के काम किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग ने परंपरागत नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग आदि कार्यों पर रोक लगा दी है। इसमें से जो कार्य अति महत्वपूर्ण होंगे, उनको ही कराया जाएगा। इस बार कुल 21785 कार्य कराने के साथ ही 926399 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें