थर्टी फर्स्ट को लेकर पुलिस ने होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटो में चेकिंग अभियान चलाकर रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने की सख्त हिदायत दी।
बुधवार देर शाम एएसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर आईटीआई थाना प्रभारी अरुण सैनी के नेतृत्व में टीम ने बाजपुर रोड स्थित होटलों, ढाबों व रेस्टोरेंटों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान होटलों में आने जाने वाले लोगों के नाम पते चेक किए गए। होटल स्वामियों को बिना पहचान पत्र के कमरा नहीं दिए जाने को कहा गया। साथ ही थर्टी फर्स्ट में 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाय जाने की कड़ी चेतावनी दी गई।
इधर कोतवाल वीके जेठा के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के होटलों, रेस्टोरेंटो में चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाल जेठा ने कहा कि सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्थान पर 10 बजे के बाद डीजे बजता हुए पाया गया तो उस होटल व ढाबों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर एसओ कुंडा रमेश तनवार के नेतृत्व में भी कुंडा पुलिस ने कुंडा क्षेत्र के ढाबों व होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई भी की जाएगी।