रुद्रपुर में देर रात चोरों ने किच्छा बाईपास रोड पर स्थित साईं मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर में रखी तीन गुल्लक तोड़ी और हजारों की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।