फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दीवार तोड़कर चोरों ने मेडिकल स्टोर खंगाला

Mon, 06 Oct 2025 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। टैगोर नगर तीनपानी स्थित मेडिकल स्टोर की दीवार तोड़कर चोर नकदी, दवाइयों के साथ सीसीटीवी का मॉनिटर भी साथ ले गए।
विज्ञापन


बैकुंठपुर निवासी विरंची पद वाईन का टैगोर नगर में मेडिकल स्टोर है। रविवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें मेडिकल स्टोर में चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे विरंची ने बताया कि दुकान के पीछे की दीवार तोड़ी गई थी और चोर दुकान से नकदी, दवाइयां आदि ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। बताया कि चोरों ने बगल में मिठाई की दुकान का भी गल्ला तोड़ा लेकिन उसमें नकदी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें