फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर फिर एक और ट्रक ले उड़े, पुलिस ने यूपी में डाला डेरा

Fri, 17 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र में ट्रक चोर गिरोह के सक्रिय है। परमानंदपुर, सुल्तानपुर पट्टी में हुई ट्रक चोरी की घटनाओं के बाद अब काशीपुर से भी एक दस टायरा ट्रक चोरी हो गया। चोरी की तहरीर मिलने पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुभाषनगर निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसने 12 मार्च की रात अपना दस टयरा ट्रक यूके 06 सीए 1090 द्रोणासागर रोड पर खड़ा किया। ट्रक में क्लीनर सहदाब निवासी मेमनपुर थाना डिलारी सोया था। वह 13 मार्च को ट्रक लेने गया तो ट्रक के साथ क्लीनर भी गायब था। उसने समझा क्लीनर ट्रक लेकर घर गया होगा।

शाम को क्लीनर भी आ गया उसने बताया कि वह रात को ट्रक छोड़कर रिश्तेदारी में चला गया था। जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह स्वयं ही ट्रक की तलाश करता रहा जब नहीं मिला तो तब पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन



बता दें कि इससे पहले 26 फरवरी 2017 को परमानंदपुर में स्थित पंजाब-गुवाहाटी ट्रांसपोर्ट से एक दस टायरा ट्रक को बदमाश लूट कर ले गए।  एक सप्ताह पहले सुल्तानपुर पट्टी से सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को चोरों ने साफ कर लिया। क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रक चोरी की घटनाओं ने पुलिस के होश उड़े हुए हैं। तीनों ट्रकों की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीमें यूपी में वाहन चोर गिरोह की तलाश में गई हैं। पुलिस को वाहन चोर गिरोह में किसी स्थानीय व्यक्ति के शामिल होने की आशंका है।

अपर पुलिस अधीक्षक डा.जगदीश चंद्र ने ट्रक चोरी की बढ़ रही घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने ट्रक चोरी के लिए ट्रक चालकों की लापरवाही भी बताई है। कहा कि द्रोणसागर मार्ग से बीते दिनों जो ट्रक चोरी गया है। उसमें चालक और क्लीनर कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि तीनों ट्रकों की तलाश में पुलिस, एसओजी की टीमें यूपी में गयी है। ट्रकों की चोरी के पीछे एक ही गिरोह का हाथ होने की संभावना है। जल्दी ही चोरी गए ट्रकों का सुराग लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें