खटीमा। दुकान में घुसकर दुकानदार को मारपीट कर घायल करने और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोहियाहेड रोड निवासी कुशल सिंह धामी ने झनकईया थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी लोहियाहेड रोड पर खाने पीने की दुकान है। पुरानी रंजिश के चलते 30 मई को सेक्टर तीन, लोहियाहेड रोड निवासी खीम चंद अपने दो साथियों के साथ शाम के समय दुकान में आकर गालीगलौज करने लगा। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ कर सामान तहस-नहस कर दिया। इसके बाद उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। उनकी पुत्री ने दुकान में पहुंचकर आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी। उनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गय। पुलिस ने खीमचंद और शिवा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।