फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गांधी पार्क के दोनों ओर होगी पार्किंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण का डिजाइन हुआ फाइनल, 5.50 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से बनाए गए पार्क के डिजाइन को फाइनल कर दिया गया। पार्क के दोनों तरफ पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी।।सीएम पुष्कर सिंह धामी के हाथों पार्क के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास कराने की कोशिश की जा रही है।

डीडीए कार्यालय में मेयर विकास शर्मा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, डीडीए उपाध्यक्ष जय किशन और सचिव पंकज उपाध्याय ने गांधी पार्क के प्रस्तावित कार्याें और तैयार डिजाइन पर चर्चा की। कुछ बदलाव कर डिजाइन को फाइनल किया गया। मेयर ने बताया कि गांधी पार्क को भव्य और आकर्षक बनाने का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। इसके लिए डिजाइन के साथ ही पांच करोड़ 50 लाख की डीपीआर तैयार हो चुकी है। जल्द ही सीएम का कार्यक्रम लेकर गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

-
70 फीसदी ओपन एरिया
मेयर ने बताया कि गांधी पार्क को भव्य और सुंदर बनाने के लिए इसमें कई बदलाव किए जा रहे हैं। गांधी पार्क में 70 प्रतिशत ओपन एरिया रहेगा। इसमें सुंदर और आकर्षक पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। पार्क में महिलाओं के लिए ओपन जिम, बच्चों के लिए प्लेइंग जोन, सिंथेटिक ट्रैक, योग पार्क के साथ ही बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। गांधी पार्क में आकर्षक गेट लगाने के साथ ही चहारदीवारी को भी ऊंचा किया जाएगा। गांधी पार्क के रख रखाव के भी पुख्ता प्रबंध होंगे।
विज्ञापन

-
कोट
गांधी पार्क का डिजाइन भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। गांधी पार्क में ओपन एरिया के साथ ही कई थीम बेस कार्य भी कराए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से एरिया होगा। गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। - जयकिशन, उपाध्यक्ष-डीडीए


फोटो 03पी: रुद्रपुर के गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण का डिजाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें