रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर बस में सवार होते यात्री।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। दिल्ली मार्ग की सभी रोडवेज बसों को सोमवार को सैनिटाइज किया गया। लेकिन सैनिटाइज होते ही बसों में सीटों के लिए यात्रियों में मारामारी मच गई। रोडवेज प्रबंधन की लापरवाही के कारण रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में दिनभर सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं।
रुद्रपुर रोडवेज स्टेेशन में सोमवार को यात्रियों की भीड़भाड़ रही। दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, बरेली के साथ ही स्थानीय रूटों पर यात्रियों की काफी संख्या रही। रोडवेज प्रबंधन ने विशेषकर दिल्ली मार्ग की सभी बसों को संचालन से पहले सैनिटाइज किया। स्टेशन परिसर व कार्यशाला में खड़ी दिल्ली रूट की सभी बसों को कर्मचारियों ने बारी-बारी सैनिटाइज किया। लेकिन सैनिटाइज होने के बाद जैसे ही बसें रूटों के लिए संचालित होने लगीं, तो यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण सीटों के लिए मारा-मारी मच गई। स्टेशन परिसर में मौजूद किसी भी कर्मचारी ने यात्रियों से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील नहीं की। जिस कारण रोडवेज स्टेशन परिसर में दिनभर सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़तीं रहीं।