काशीपुर। काशीपुर डिपो चालक और परिचालकों की कमी से जूझ रहा है। इससे बसों के संचालन में डिपो प्रशासन को दिक्कत हो रही है। डिपो को 65 परिचालक और 20 चालक की जरूरत है।
काशीपुर से टनकपुर, रुद्रपुर, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, बरेली, मुरादाबाद आदि शहरों के लिए डिपो की 40 और अनुबंधित 15 बसों का संचालन होता है। चालक और परिचालकाें की कमी होने के बाद भी डिपो यात्रियों को सुविधाएं दे रहा हैं।
काशीपुर डिपो में वर्तमान में 121 परिचालक और 73 चालक हैं जबकि मानकों के तहत 65 परिचालक और 20 चालकों की और आवश्यकता है।
काशीपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि चालक-परिचालकों की कमी के संबंध में कई बार पत्राचार किया गया। कहा कि कोशिश है कि यात्रियों को असुविधा न हो।