फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रात 10 बजे के बाद डीजी बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध

Sun, 01 Mar 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि होली पर अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में भड़काऊ गीत बजाने पर भी रोक रहेगी। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी ने थाना, चौकी व एलआईयू प्रभारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, फ्लैग मार्च करने के लिए कहा। साथ ही, कच्ची शराब की बिक्री पर रोक के लिए सात दिन विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। होली से पहले थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठक करने के भी निर्देश दिए। मुख्यालय से संचालित असामाजिक तत्वों, बाहरी लोगों का सत्यापन जारी रहेगा। एल्कोमीटर से चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत हिस्ट्रीशीटरों, वांछितों व हुड़दंगियों की निगरानी होगी।

होली पर्व की होगी वीडियोग्राफी
एसएसपी ने कहा है कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में वीडियोग्राफी टीम नियुक्त होगी। जो उत्सव के दौरान रिकॉर्डिंग करेगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैलने वाली अफवाहों व भ्रामक पोस्टों पर निगरानी रखते हुए दोषियों पर आईटी एक्ट में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

फोटो-05पी- वर्चुअल बैठक करते एसएसपी अजय गणपति। पुलिस

अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : सीओ

सितारगंज। होली और रमजान को शान्तिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शनिवार को कोतवाली में दोनों समुदायों की बैठक हुई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश के साथ लोगों से सहयोग की अपील की। सीओ बीएस धौनी ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर है। अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। बैठक में महेश मित्तल, सतीश उपाध्याय, अविनाश वाल्मीकि, देवेश कुमार, फैसल अंसारी, रिहान अंसारी, सलीम रिज़वी, समसुल हक़, इस्माइल सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद


आरपीएफ-जीआरपी ने स्टेशन पर की संघन चेकिंग



काशीपुर। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने होली के मद्देनजर शनिवार को स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच की। टीम को इस दाैरान संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिले। आरपीएफ निरीक्षक सुखवंत सिंह और एसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि जांच के समय ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जाने, अनावश्यक चेन पुलिंग नहीं करने, जहरखुरानी गिरोह से सचेत रहने, अनजान से खाने-पीने की चीजें नहीं लेने आदि के बारे में जागरूक किया। संवाद

अशांति हुई तो हुड़दंगियों की खैर नहीं



जसपुर। रमजान और होली के मद्देनजर शनिवार को कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम राहुल शाह ने कहा कि इस बार हुड़दंगियों की खैर नहीं। उत्पात मचाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। दोनों समुदाय के लोग अपने-अपने त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी एवं सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की अपील की। वहां तहसीलदार दलीप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, सीएमएस डाॅ. डीएम गहलोत, ईओ उदयवीर सिंह, हकीम जफर आदि मौजूद रहे। संवाद


होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

दिनेशपुर। पुलिस ने जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और गणमान्य लोगों की बैठक में त्योहार शांति पूर्वक मनाने की अपील की। बैठक में अराजक तत्वों पर सख्ती की चेतावनी दी गई।

शनिवार शाम थाना परिसर में हुई बैठक में एसआई प्रदीप शर्मा ने त्योहार के दौरान अफवाह पर ध्यान न देने और होली के दिन नशा करके वाहन नहीं चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी होलिका दहन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग, भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मंडल, भोला शर्मा, विकास सरकार, बजरंग दल के पंकज चक्रवती, आशीष तरफदार, जयदेव साह, सोनू गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें