फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: कुरैया सीट...इधर बेहड़ तो उधर शिव, शुक्ला और विकास ने संभाली कमान; जनसंपर्क में आई तेजी

Sat, 26 Jul 2025 02:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

कुरैया सीट पर जीत के लिए भाजपा और कांग्रेस ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए पार्टी ने रुद्रपुर विधायक, किच्छा के पूर्व विधायक, मेयर, पूर्व मेयर सहित दोनों विधानभाओं के तमाम बड़े नेताओं को मैदान में उतार रखा है। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो विधानसभाओं में आने वाली कुरैया जिला पंचायत सीट पर जीत के लिए भाजपा और कांग्रेस ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए पार्टी ने रुद्रपुर विधायक, किच्छा के पूर्व विधायक, मेयर, पूर्व मेयर सहित दोनों विधानभाओं के तमाम बड़े नेताओं को मैदान में उतार रखा है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के लिए किच्छा विधायक मोर्चा संभाले हुए हैं। इसी सीट पर जीत हार का असर जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदारी पर पड़ेगा। इस वजह से कुरैया हॉट सीटों में शुमार है।

कुरैया सीट पर भाजपा समर्थित कोमल चौधरी, कांग्रेस समर्थित सुनीता सिंह और निर्दलीय फरहा मैदान में हैं। तीनों ही प्रत्याशी जीत के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है।

विधायक शिव अरोरा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की साख इस सीट पर दांव पर है। प्रचार में मेयर विकास शर्मा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, पूर्व मंडी अध्यक्ष बलदेव छाबड़ा, कमलेंद्र सेमवाल, सुरेश कोली, भारत भूषण चुघ सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता प्रचार में जुटे हैं। नगर निगम के पार्षद भी जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क के साथ ही नेता नुक्कड़ सभाएं कर समर्थन जुटा रहे हैं।

कांग्रेस समर्थित सुनीता सिंह के लिए किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने प्रचार का जिम्मा संभाला है और उनकी साख से सीट जुड़ी है। उनके साथ पूर्व ब्लाॅक प्रमुख दलजीत खुराना, अरुण शुक्ला, किच्छा के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, मोहन खेड़ा, सरवरयार खान प्रचार में जुटे हैं।

रुद्रपुर से पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा भी कभी कभार प्रचार में दिख रही हैं। दिलचस्प बात है कि इस सीट पर रुद्रपुर विधानसभा में प्रदेश, जिले और महानगर संगठन के बड़े चेहरे नदारद हैं। इन नेताओं ने खुद को दूसरी जिपं सीट तक ही सिमटा रखा है। इसके चलते कुरैया सीट पर कांग्रेस के नेताओं के नाम पर सिर्फ बेहड़ का चेहरा और उनकी ही ताकत दिख रही है।

इस सीट पर घमासान इस कदर है कि प्रचार में उतरे मेयर की टिप्पणी के बाद बेहड़ के पलटवार से सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। बेहड़ और शुक्ला के बीच भी नुक्कड़ सभाओं में आरोप-प्रत्यारोप लगातार चल रहे हैं।

कुरैया सीट में आने वाली ग्राम सभाएं

विज्ञापन

किच्छा विधानसभा- भमरौला, मलसी, सैंजनी, कुरैया, सैंजना और दरऊ
रुद्रपुर विधानसभा- कीरतपुर, भगवानपुर, बागवाला, दानपुर, बिंदुखेड़ा, धर्मपुर- मटकोटा व छतरपुर

वोटरों की संख्या - 27197

कुरैया सीट पर सांसद भी प्रचार में उतरे
कुरैया सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत के लिए दिग्गज पसीना बहा रहे हैं। प्रचार के आखिरी समय पर सांसद अजय भट्ट भी उतर गए। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में दानपुर में सभा कर प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें