फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा से मझोला तक सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

Tue, 21 May 2024 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में एसडीएम का घेराव करते लोग।
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा मुख्य चौक से मझोला तक करीब 13 किमी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से जनमानस को आवागमन में असुविधा हो रही है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

एसडीएम रवींद्र बिष्ट को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से खटीमा-पीलीभीत मार्ग को एनएचएआई को हस्तांतरित कर दिया गया है। इसके बावजूद एनएचएआई की ओर से मार्ग का निर्माण नहीं किया जा रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। उन्होंने एसडीएम से उच्च अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान कर गड्ढे भरने और मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की। इस दौरान निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, अमित कुमार पांडेय, धन सिंह सामंत, प्रमोद गड़कोटी, रमेश जोशी, मुकेश रोहिल्ला, गुड्डू टम्टा, ललित बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें