फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का सिलसिला जारी, एक दुकान के ताले टूटे

Sun, 23 Jul 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
चोरी की घटना का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुछ चोरियों का खुलासा कर पुलिस द्वारा चोरियों पर रोक लगाने के दावों को चुनौती देते हुए चोर एक सीमेंट व निर्माण सामग्री की दुकान से लगेे गोदाम के ताले तोड़ कर पेंट की कई बाल्टियां चोरी कर ले गए। हालांकि चोर दुकान के अंदर नहीं घुस पाए, जिससे बड़ी चोरी होने से टल गई। 
विज्ञापन


शनिवार की रात चोर रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मदान सीमेंट स्टोर की दुकान के परिसर की 15 फीट ऊंची चहारदीवारी को फांद कर परिसर में घुस गए। एक गोदाम के ताले तोड़ कर पेंट की बाल्टियां चोर ले गए। चोरों ने दूसरे गोदाम के ताले तोड़े, लेकिन शटर अंदर से लॉक होने के कारण नहीं खुल सका, जिससे एक बड़ी चारी होने से बच गई। दुकान का दरवाजा आगे से था इसलिए चोरों ने पीछे परिसर की तरफ लगा एग्जॉस्ट फेन को तोड़ा, लेकिन सुराग कम होने से उसके अंदर नहीं घुस पाए।

दुकान मालिक जितेंद्र मदान ने बताया कि सुबह उसने दुकान खोली तो दुकान का एग्जॉस्ट फेन गिरा हुआ था और अंदर लंबी सरिया पड़ी थी। उसने देखा कि दुकान से लगे गोदाम के ताले टूटे थे, लेकिन शटर नहीं उठा था। बताया कि दूसरे गोदाम के ताले टूटे थे और शटर उठा था। पेंट की बाल्टियों की ढांग गिरी हुई थी। कहा कि एक बाल्टी की कीमत तीन हजार रुपये है। पूर्व सभासद राजू सेठी ने पुलिस को चोरी की सूचना दी, जिसके बाद कटोराताल चौकी पुलिस निरीक्षण के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें