फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला का पर्स छीनने वाले युवकों ने दारोगा पर चढ़ाई बाइक, दोनों टांग टूटी

Thu, 06 Jul 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- युवकों को दबोचने के लिए सिडकुल चौक पर तैनात थी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। महिला का पर्स छीन कर भाग रहे दो युवकों ने दारोगा पर बाइक चढ़ा दी। इससे दारोगा की दोनों टांग टूट गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवकों को दबोच लिया।पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
मंगलवार रात करीब नौ बजे सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मेट्रोपोलिस सिटी के नजदीक हाईवे पर काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक एक महिला का पर्स छीनकर सिडकुल चौकी की ओर भागे हैं। सूचना पर पुलिस टीम सिडकुल चौक पर मुस्तैद हो गई और आने वालीं बाइक रोकने लगी। इस दौरान काले रंगे की एक तेज रफ्तार बाइक नहीं रुकी। चौकी प्रभारी पंकज तो अलर्ट हो कर किनारे हो गए लेकिन बाइक सवारों ने दारोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा दी। इससे दारोगा की दोनों टांग टूट गईं। उनकी आंख में भी चोट आई हैं। बाइक सवार भी चोटिल हुए। आनन-फानन में पुलिस घायल दारोगा और दोनों बाइक सवारों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। दारोगा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती किए गए। घायल दारोगा किच्छा रोड पर मौजूद एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी टांगों का ऑपरेशन हुआ है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी का कहना है कि बाइक में पीछे बैठे युवक ने आगे वाले को पुलिस पर बाइक चढ़ाने का निर्देश दिया था। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महिला का बैग और आभूषण बरामद किए। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मूल रूप से जिला बदायूं और हाल में ट्रांजिट कैंप निवासी अंशु रस्तोगी और मीरगंज थाना शाही जिला बरेली व हाल में शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी संजय कुमार बताया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उनका अभी इलाज चल रहा है।
-
वीरता पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा दारोगा का नाम
बुधवार को घायल दारोगा का हाल जानने के लिए डीएम उदयराज सिंह और एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी, सीओ सिटी अनुषा बडोला समेत कई पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान डीएम ने दारोगा के जज्बे और हौसले की तारीफ की। एसएसपी ने दारोगा का नाम वीरता पुरस्कार के लिए भेजने को भी घोषणा की।
विज्ञापन


बैरियर लगा कर भी पकड़े जा सकते थे बाइक सवार
रुद्रपुर। सिडकुल चौक पर हमेशा सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है। इसके अलावा वहां पर साइबर थाना भी मौजूद है। वहां पर हर समय कई सारे बैरियर रखे रहते हैं। पुलिस खूंखार बाइक सवारों को बैरियर लगा कर भी पकड़ सकती थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें