फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बैंक प्रबंधक सहित दो महिलाओं से बैग लूटा

Thu, 06 Jul 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। मेट्रोपोलिस गेट के पास से दो दिन में एक बैंक की प्रबंधक सहित दो महिलाओं के पर्स लूटकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहली घटना में बैंक ऑफ बड़ौदा के आवास विकास शाखा की प्रबंधक और मेट्रोपोलिस रुद्रपुर निवासी निकिता बरार ने तहरीर में बताया कि सोमवार की रात वह बैंक से मेट्रोपोलिस गेट नंबर-एक के पास पहुंची तो बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उनका पर्स छीन लिया और वहां से भाग निकलेे। पर्स में जरूरी दस्तावेज, मोबाइल, नकदी आदि था। दूसरी घटना में डिवाइन सिटी जयनगर नंबर-4 रुद्रपुर निवासी दीपक पंत ने बताया कि वह मंगलवार की रात पत्नी चेतना के साथ स्कूटी पर सवार होकर जयनगर जा रहे थे। मेट्रोपोलिस सिटी के पास बाइक सवार दो युवकों ने पत्नी के कंधे पर टंगा पर्स छीन लिया। विरोध करने पर दोनों ने उन्हें थप्पड़ मारे और धक्का देकर गिरा दिया। इसमें मोबाइल, चांदी की एक जोड़ी पायल और एक जोड़ी बिछुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें