किराने की दुकान से हजारों की चोरी
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
काशीपुर। चोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ट्रेडर्स कंपनी के गोदाम, उससे लगी एक दुकान की पिछली दीवार काट कर गोदाम, दुकान से करीब साढ़े पांच लाख रुपये के 30 इनवर्टर, बैटरियां आदि सामान समेत नकद 30 हजार रुपये ले गए जबकि पुलिस मेला ड्यूटी में व्यस्त रही। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फायर ब्रिगेड के पास ही रॉयल टच एल्यूमीनियम की दुकान है। इसमे एल्यूमीनियम के दरवाजे, पार्टीशन कार्य होता है। दुकान के मालिक राशिद निवासी जसपुर ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया।
शनिवार की सुबह जब दुकान खोली तो दुकान की पिछली दीवार कटी थी। मेज की दराज में रखे 25 हजार रुपये, पांच हजार की रेजगारी, चार डिब्बे डोर लॉक, छह डिब्बे डोर क्लोजर गायब थे। उसी दुकान के बराबर में चंद्रा ट्रेडर का गोदाम है। चोर गोदाम की पिछली दीवार काट कर लाखों का सामान ले गए। गोदाम की दीवार के अंदर लोहे का एंगिल डाला था। चोर इतने शातिर थे कि आरी से एंगिल काटकर तब दीवार काटी और गोदाम के अंदर घुसे। ट्रेडर्स के मालिक दिनेश कुमार निवासी सुभाषनगर ने बताया कि चोर 25 इनवर्टर, 25 बैटरी, 20 ट्रॉली, 15 पुरानी बैटरी ले गए। चोरी की पुलिस में सूचना दी गई। शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस मामले जांच कर रही है।
काशीपुर। चोर किसी चार पहिया वाहन में भरकर सामान ले गए हैं। दुकान, गोदाम के पीछे चार पहिया वाहन के खड़े होने, मुड़ने पर टायरों के निशान मिले हैं। जिस स्थान पर गोदाम की दीवार कटी, वहां लोहा काटने की आरी मिली। पड़ोसी दुकानदार रॉयल टच के मालिक राशिद ने बताया कि आरी उनकी है। इसी आरी से चोरों ने दूसरी दुकान भी काट डाली। चंद्रा ट्रेडर्स के मालिक दिनेश कुमार ने बताया कि दो साल पहले भी उसके दुकान के शटर तोड़ कर चोर लाखों का सामान किसी वाहन में लाद कर ले गए थे। इसका खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन रात को फिर चोरी हो गई।
काशीपुर। एसडीएम कोर्ट में 26 मार्च को कंप्यूटर चोरी का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई है। मंगलवार की रात जसपुर खुर्द में एक फोटोग्राफर की दुकान से हुई चोरी भी नहीं खुली। वहीं शुक्रवार रात हाइवे पर चोरों ने एक दुकान, एक ट्रेडर के गोदाम की पिछली दीवार काट कर लाखों के इन्वर्टर, बैटरियां चोरी कर ली। इससे पहले 15 मार्च को चोर रामनगर नगर मार्ग पर एक ऑटो गैराज का शटर तोड़कर चोर लाखों की नकदी और समान ले गए। 21 मार्च को दढ़ियाल मार्ग पर गुरुनानक ऑटोपार्ट्स की दुकान से भी लाखों की चोरी हुई थी। 25 मार्च को टांडा उज्जैन में एक पुलिस सिपाही के घर से लाखों का सामान चोरी हो गया।