फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर के ज्वेलर्स की दुकान से लाखों की चोरी

Thu, 07 Mar 2024 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मुरादाबाद जिले के बुढ़ानपुर गांव में काशीपुर निवासी सराफा व्यापारी की दुकान के ताले तोड़कर चोर नकदी और लाखों के सोने चांदी के जेवर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सराफ की तहरीर पर यूपी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में काशीपुर निवासी धर्मवीर राजपूत ने बताया कि उनकी यूपी के गांव बुढ़ानपुर जिला मुरादाबाद में ज्वैलरी की दुकान है। कहा कि मंगलवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 12 हजार रुपये, सात किलोग्राम चांदी और तीन तौले सोने के जेवर चोरी कर लिए। बताया कि उनका पुत्र शिवम गुप्ता बुधवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर देखा तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उसने मामले की जानकारी अपने पिता और पुलिस को दी।

पुलिस को बताया कि दुकान से चोरी की गई तिजोरी दुकान से कुछ दूरी पर मोबाइल टावर के पास पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी ने फुटेज की जांच की जिसमें कुछ लोग वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें