फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF jawan house looted: बदमाशों ने बेटों की कनपटी पर तमंचा और चाकू सटाकर नकदी और जेवर लूटे, परिवार में दहशत

Sun, 07 Aug 2022 03:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)

सार

theft, robbery
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ जवान के घर में घुसे बदमाशों ने तमंचे और चाकू की नोक पर 25 हजार रुपये की नकदी समेत चार लाख से अधिक मूल्य के जेवर लूट लिए। घटना के बाद से जवान का परिवार दहशत में है। पुलिस और एसओजी की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वीरपुर, रामपुर निवासी विजयपाल सिंह ने दड़ियाल रोड पर बाधवा रिजॉर्ट के सामने मकान बनाया है। वह सीमा सुरक्षा बल में तैनात हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल मेें है। परिवार में पत्नी बबीता के अलावा दो छोटे पुत्र हैं। बबीता का कहना है कि चार अगस्त की रात वह अपने दोनों पुत्रों के साथ घर में थीं।

मध्यरात्रि चार बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने उसके और दोनों बेटों की कनपटी पर तमंचा और चाकू सटाकर घर की तलाशी ली। बदमाश कमरे में रखी अलमारी खुलवाकर उसमें रखी 25 हजार रुपये की नकदी, सोने की तीन अंगूठियां, सोने के तीन जोड़ी झुमके, सोने की चेन, सोने के दो मंगलसूत्र, नाक का एक फूल ले गए। जेवरों की कीमत तीन-चार लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


बबीता ने बताया कि लुटेरों ने उसके घर से करीब डेढ़ तोले चांदी के आभूषण भी चोरी कर लिए। करीब आधे घंटे तक घर में रहने के बाद बदमाश घर से निकल गए। इस वारदात के बाद से परिवार दहशत में है। बबीता ने अगली सुबह अपने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें...बेबसी:  500 रुपये होते तो मिल जाती सलाखों से मुक्ति, नहीं देखे पाएंगे 25 बंदी आजादी की 75वीं सालगिरह का सूरज
विज्ञापन


सूचना पर एसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ वीर सिंह, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, टांडा चौकी प्रभारी मनोज जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। सीओ वीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें