फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दुकान से सटी दुकान को किराये पर लेकर उड़ाया था माल

Sun, 19 Mar 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तो हरियाणा के चोरों ने खंगाली थी सराफ की दुकान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। भदईपुरा में सराफा की दुुकान पर चोरी करने वाले आरोपियों का ताल्लुक हरियाणा से होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने सराफा की दुकान से सटी दुकान को भी किराये पर लिया था। हालांकि किराये पर दुकान लेने वालों का पता नहीं है।
15 मार्च की रात को चोरों ने किच्छा हाईवे में स्थित एक सराफ की दुकान में नकब लगा कर वहां से 5.5 किलो चांदी व 50 ग्राम सोना पार कर दिया था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और वहां पर तीन लोग नजर आए थे। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने डंप और सर्विलांस के सहारे आरोपियों की लोकेशन खंगाली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने हरियाणा से आकर दुकान खंगाली थी। आरोपी गैस कटर लेकर आए थे। घटना से पहले कुछ लोगों ने सराफा के बगल में मौजूद दुकान को किराए पर लिया था। उन लोगों ने मालिक को बयाना दे कर उसमें अपना ताला भी डाला था। आरोपी भी उस दुकान की दीवार में छेद कर सराफा की दुकान तक पहुंचे थे। वहीं अब दुुकान को किराए पर लेने आए लोग भी सामने नहीं आ रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि इन लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि मामले में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं और उन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तराई को निशाना बना रहे हैं बाहरी राज्यों के चोर
रुद्रपुर। तराई मेें लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं में बाहरी राज्यों के चोरों का नाम अक्सर सामने आ रहा है। जबकि पुलिस घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। आठ मार्च को शहर के सिविल लाइंस में तीन चोरों ने मिल कर एक साड़ी शोरूम धावा बोला था। घटना के करीब 15 दिन बाद पुलिस ने यूपी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि घटना के मास्टरमाइंड का अब तक पता नहीं चला है। बताया गया था कि वह भी यूपी के हाथरस का रहने वाला और घटना के बाद उसकी लोकेशन पंजाब में आने लगी थी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उस पर कुर्की की कार्रवाई के बाद इनाम रखने का आदेश दिया था। लेकिन अब तक आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें