हादसों को दावत दे रही काशीपुर के बीच से बहने वाली लक्ष्मीपुर माइनर
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। नगर के बीचोंबीच बहने वाली लक्ष्मीपुर माइनर की सुरक्षा दीवार न होना हादसों का कारण बन रहा है। निगम की ओर से दो बार डीपीआर बनने के बावजूद इसका निर्माण हवाई दावों से आगे नहीं बढ़ पाया है।
काशीपुर की लक्ष्मीपुर माइनर कभी जीवनदायिनी कही जाती थी लेकिन समय गुजरने के साथ अब माइनर ने नाला का रूप ले लिया है। माइनर कटोराताल से काजीबाग, लक्की कार्नर, बांसफोड़ान, महेशपुरा, लक्ष्मीपुर पट्टी होकर डिजायन सेंटर होकर आगे निकल जाती है।
- लक्ष्मीपुर माइनर की सुरक्षा दीवार नहीं होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। बरसात के दौरान तो सबसे अधिक खतरा हो जाता है।
मोहम्मद आरिफ, निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी।
- आबादी वाले क्षेत्रों में बहुत कम स्थानों पर माइनर किनारे सुरक्षा दीवार है। अधिकांश भाग ऐसे ही है। जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।
जीशान शाह, निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी।
- निगम प्रशासन को जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए माइनर की सुरक्षा दीवार बनानी चाहिए। क्योंकि कटोराताल क्षेत्र में अधिक आवाजाही होने से इसमें आए दिन कोई न कोई गिर जाता है।
मुनेश अग्रवाल।
- हम कब से सुन रहे हैं कि लक्ष्मीपुर माइनर को कवर्ड करने को नगर निगम प्रशासन आगणन बना रहा है। लेकिन आज तक कवर नहीं हुई।
मधुप अग्रवाल।
कोट.......
माइनर को कवर करने के लिए दो बार डीपीआर बनी लेकिन किन्हीं कारणों से अब फिर से डीपीआर बनाने की तैयारी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री व सांसद से भी बात हुई है। जल्दी ही कोई समाधान निकल जाएगा।
ऊषा चौधरी, मेयर काशीपुर।