फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरी, 90 हजार की नकदी और बोतलें लेकर चोर फरार

Thu, 24 Sep 2026 11:32 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर हाईवे स्थित दोराहा में चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 90 हजार रुपये की नकदी और शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर हाईवे स्थित दोराहा में चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 90 हजार रुपये की नकदी और शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह दुकान खोलने पर चला।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। दुकान संचालक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें