फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बंद घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व सामान चोरी

Sat, 30 Dec 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों की नकदी समेत कीमती सामान व आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दुर्गा कॉलोनी हरि ऑप्टिकल्स वाली गली गिरीताल निवासी रंजीत पुत्र राम ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन


बताया कि वह 26 दिसंबर की शाम 7 बजे अपने घर में ताला लगाकर पत्नी के साथ ससुराल फिरोजपुर चला गया। रात में वह वहीं रुक गया। अगले दिन सुबह 8 बजे उसकी भतीजी का फोन आया कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर से सारा कीमती सामान व शादी के जेवर समेत 90 हजार की नकदी, तीन एलसीडी आदि चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद

दुकान के ताले तोड़ हजारों की नकदी उड़ाई
काशीपुर। दो अलग-अलग स्थानों पर शटर के ताले तोड़कर हजारों रुपये का माल चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्थानों पर पीड़ितों से जानकारी जुटाई। मानपुर रोड स्टेडियम के पास एआर इंटरनेशनल के स्वामी अभिनव अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

बताया कि बीती 22 दिसंबर की देर रात लगभग 2.30 बजे दो चोरों ने उसकी दुकान में घुसकर किचन के अंदर दराज में रखे 50 हजार की नकदी समेत उसका आधार कार्ड और एक छोटा हैंडबैग चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उधर पुरानी अनाज मंडी स्थित इफ्को गोदाम के कार्यालय के चोरों ने ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। इफ्को के क्षेत्रीय प्रभारी नीरज डोभाल ने बताया तिजोरी में रुपये नहीं थे। चोर कुछ सामान चोरी कर ले गए हैं। इसके बावजूद स्टॉक से सामान का मिलान किया जा रहा है। उन्होंने बताया चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

चोरी के मामले में केस दर्ज
बाजपुर। नगर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी उमाकांत शुक्ला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते बृहस्पतिवार को वह अपने एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र पर गया था। दोपहर में खाना खाने के लिए घर आया तो कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। अलमारी से नकदी, मोबाइल और अन्य सामान गायब मिला। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें