फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हवाई फायर करने वाला युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना पुलिस को 112 पर सूचना मिली कि चैती मैदान स्थित एक पेड़ के पास कुछ युवकों में विवाद हो रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने जब कॉल करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि विवाद के दौरान एक युवक ने तमंचे से हवाई फायर किया था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ के दौरान पता चला कि फायर करने वाला युवक मोटरसाइकिल से भाग गया है। एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पीजीएस कॉलोनी के पास खोखरा मंदिर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोक लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुरमीत सिंह उर्फ गित्ता निवासी निन्दपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया। युवक ने बताया कि बीते मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ चैती मैदान गया था। वहां किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तब उसने हवाई फायर कर दिया था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें