फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम से लौटे युवक ने भाई बहन को भी किया संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में मंगलवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। चार दिन पहले गुरुग्राम से रोडवेज बस से पहुंचे युवक का 13 वर्षीय भाई व 19 वर्षीय चचेरी बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। साथ ही बाजपुर के 41 वर्षीय एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आई है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 23 हो गई है। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि चार दिन पहले गुरुग्राम से लौटे किच्छा निवासी 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उसके संपर्क में आए परिवार के पांच सदस्यों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेजे गए थे। मंगलवार को युवक के भाई और उसकी चचेरी बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर, मुंबई से बाजपुर लौटे एक 41 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसका सैंपल 17 मई को जांच के लिए हल्द्वानी भेजा गया था। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि तीनों को रुद्रपुर के जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें हल्द्वानी स्थ्ति सुशीला तिवारी स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। ऑरेंज में आए ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव के कारण स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें