एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों के परिजनों में तकरार हो गई। युवती के परिजनों ने पुलिस चौकी में हंगामा कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के अनुसार रुद्रपुर के जगतपुरा निवासी युवती और बाजपुर के गांव रामजीवनपुर निवासी युवक के बीच सालभर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले माह युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती इसी युवक से शादी करने पर अड़ी है। मंगलवार को युवती के परिजनों ने चौकी में हंगामा किया। इधर युवक के समर्थन में भी दर्जनों ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया फिलहाल युवती के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।