बाजपुर। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस किशोरी की खोजबीन में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती 13 दिसंबर को उसकी 14 वर्षीय बेटी को पड़ोस के गांव निवासी एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। खोजबीन करने पर उसकी बेटी का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने बेटी की सकुशल बरामदगी कर आरोपी पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ धारा 137/2 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद