सुल्तानपुर पट्टी। नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी मोहम्मद असलम ने पुलिस चौकी में तहरीर सौंपी। इसमें आरोप लगाया कि शनिवार को कैंटर से देहरादून से घर आया था और कैंटर को घर के बाहर खड़ा कर दिया था। कैंटर में सामान भरा हुआ था। देर रात को पड़ोस में रहने वाले युवक ने कैंटर में बंधे तिरपाल में आग लगा दी और मौके से भाग गया। आग की सूचना मिलने पर आग को बुझाया जिसमें उसके हाथ-पैर जल गए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद