फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवक के सीने में उठा दर्द, मौत

Sun, 25 May 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के शिमला पिस्तौर निवासी मनीष शर्मा (32) का आकस्मिक निधन हो गया। मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गाबा ने बताया कि मनीष शिमला बहादुर निवासी हार्डवेयर कारोबारी और पूर्व उप ग्राम प्रधान अनिल शर्मा के बेटे थे। शुक्रवार की रात वे घर पर अपने दोस्ताें के साथ खाना खा रहे थे। इसी बीच मनीष के सीने पर दर्द उठा था और उनको निजी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी मौत हो गई। हार्टअटैक से उनकी मृत्यु होने की संभावना जताई जा रही है। दिवंगत मनीष अपने पीछे माता पिता, पत्नी, दो बेटे व भाई को छोड़ गए। उनके निधन पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, अभिषेक शुक्ला, गुड्डन सिंह, रामकुमार सिंह बाबा, बबलू प्रधान, सुरेश गौरी, रोहित गुंबर सहित कई लोगों ने दुख जहाते हुए श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें