बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर केके पांडेय के उच्च शिक्षा निदेशक पर पदोन्नत होने पर शनिवार को उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान एनसीसी कैडेट की ओर से प्रोफेसर पांडे का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। डॉक्टर दर्शन सिंह कांबोज ने प्रोफेसर पांडे के जीवन परिचय और उपलब्धियां को अवगत कराया। पांडेय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहां प्रभारी प्राचार्या मनुहार आर्य, डाॅ. सूरजपाल, डॉ. विकास रंजन, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. आदर्श चौधरी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. जया कांडपाल आदि रहीं।