फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima News: ब्लेड से गला रेत कर युवक ने दी जान, मानसिक रूप से परेशान था युवक

Tue, 03 Mar 2026 11:03 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

खटीमा के भूड़ महोलिया क्षेत्र में तनावग्रस्त युवक ने ब्लेड से गला रेतकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या से जुड़ा मामला मान कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दीपक की फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत-परिजन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा के भूड़ महोलिया क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने ब्लेड से गला अपना रेतकर जान दे दी। युवक के शव के पास ब्लेड मिला है। पुलिस आत्महत्या से जुड़ा मामला मान कर जांच शुरू कर दी है।

खटीमा कोतवाली पुलिस को दोपहर में भूड़ मोहलिया में युवक के ब्लेड से गला काट कर जान देने की सूचना मिली। सीओ विमल कुमार, कोतवाल विजेंद्र शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भूड़ महोलिया निवासी दीपक सिंह (29) पुत्र बहादुर सिंह का शव घर के अंदर गैलरी में बाथरूम के सामने पड़ा मिला। मृतक के गले में कटने का निशान था।

युवक की मां देवकी देवी ने बताया कि दोपहर के समय दीपक बाथरूम में गया था। जहां उसने ब्लेड से गला काट लिया। उसके गले से बह रहे खून को रोकने का प्रयास किया, लेकिन अत्याधिक खून बह चुका था। दीपक तनाव में था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

सीओ विमल रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सुबह भी छत से छलांग लगाने का किया था प्रयास

परिजनों ने बताया कि दीपक ने सुबह भी घर की छत से छलांग लगाने का प्रयास किया था, लेकिन उसे रोक कर बचाया था। दोपहर एक बजे जब बाथरूम में गया था, तो किसी को भी ऐसी आशंका नहीं थी। उस समय घर पर माता-पिता व भाई मौजूद थे। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि दीपक के पिता पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। उनका परिवार मूलरूप से पाटी, चंपावत का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें