फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले की कबाड़ बसों का अड्डा रोडवेज डिपो की वर्कशॉप

Sat, 27 Sep 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां नीलाम होने के लिए खड़ी हैं जिले भर की 40 बसें
विज्ञापन

काशीपुर। काशीपुर डिपो की वर्कशॉप खटारा बसों के नीलामी केंद्र में तब्दील हो चुका है। यहां आसपास के डिपो की 40 से अधिक बसें खड़ी हैं, जो नीलामी का इंतजार कर रही हैं। नीलामी नहीं होने से खड़ी बसें कबाड़ में तब्दील हो रही हैं।
काशीपुर बस अड्डे में रामनगर, टनकपुर, काठगोदाम, हल्द्वानी, रुद्रपुर सहित आदि डिपों की खटारा बसों को रखा गया है, जो 40 से अधिक हैं। बसों को वर्कशॉप क्षेत्र में खड़ा किया है, लाइन से लगी बसें नीलामी के इंतजार में कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। बताया जा रहा है कि नीलामी के लिए दो बार निविदा प्रक्रिया हुई, लेकिन वह भी अधर में लटक गईं। कार्यशाला प्रभारी मोहम्मद यामीन ने बताया कि जिन बसों की उम्र पूरी हो चुकी है, उनको यहां पर खड़ा किया है। जब बसों की नीलामी होगी तब ये बसे यहां से हटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्दशा का शिकार काशीपुर बस अड्डा
करीब चार एकड़ में फैला काशीपुर डिपो दुर्दशा का शिकार है। महत्वपूर्ण स्थान पर बस अड्डा होने के बाद भी इसके दिन नहीं बहुर रहे हैं। हालांकि यहां से देहरादून, दिल्ली, टनकपुर, रुद्रपुर, लखनऊ, बरेली सहित आदि स्थानों को बसों का संचालन होता है। बस अड्डे के सामने फ्लाईओवर बनने के बाद से बस अड्डे में बसें सीधे नहीं आ पा रही हैं। ऐसे में यहां आने वाली यात्रियों की संख्या में भी कमी आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें