फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिन के डसने से महिला की मौत

Fri, 09 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 घर के आंगन में कार्य कर रही महिला को नागिन ने डस लिया। झाड़ फूंक के बाद जब तक परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाते, महिला की मौत हो गई। ग्रामीणो ने नागिन को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी वन विभाग व पुलिस को दी। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये खटीमा भेज दिया है। जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

डोहरा सिसईखेड़ा निवासी अमरजीत कौर 42 पत्नी दर्शन सिंह बुधवार रात 9:30 बजे घर के आंगन में बैठकर काम कर रही थी तभी उसके हाथ में नागिन ने काट लिया। महिला की चीख पर परिजन व ग्रामीण एकत्र हो गए। नागिन डसने के बाद भी मौके पर ही डटी थी। परिजनों व ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर घडे़ में बंद कर दिया। गांव के ही एक तांत्रिक से झाड़ फूंक करने के बाद जब तक परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लाते महिला ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान राजवीर कौर व बीडीसी सदस्य मुन्ना सिंह राणा ने घटना से वाराकोली के रेंजर महेंद्र  सिंह रैकुनी तथा नानकमत्ता पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। ग्रामीणो ने पकड़ी गई नागिन को वन विभाग को सौंप दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से महिला के परिजनों  को मुआवजा देने की मांग की है। मृतका का एक  पुत्र तथा चार पुत्रियां है जिनमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें