फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर का वाईफाई ऑफ

Mon, 09 May 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
वाईफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहरवासियों के लिए विधायक निधि से उपलब्ध कराई गई वाईफाई सेवा लड़खड़ाने लगी है। एक टावर में तकनीकी खामी आने के कारण पिछले डेढ़ महीने से आधे शहर में सेवा ठप पड़ी है। दूसरे टावर में भी कई बार खामियां होने की वजह से सेवा लगातार नहीं मिल पाती है। स्थानीय विधायक समस्या के निदान के लिए अधिकारियों से वार्ता करने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने विधायक निधि से नगर वासियों के लिए निशुल्क वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीते 17 नवंबर को जसपुर में इसका शुभारंभ किया था। कुछ महीने तो सेवा ठीक चलती रही, लेकिन बीते कुछ समय से सेवा लड़खड़ाने लगी है। 

भारतीय दूरसंचार निगम एवं ट्राई मैक्स कंपनी ने मिलकर नगर में दो स्थानों मोहल्ला भूप सिंह में सक्कोवाली मस्जिद और मोहल्ला नत्था सिंह में पांडो वाले कुएं के पास टावर लगाए थे। सक्को वाली मस्जिद के पास टावर में तकनीकी कमी आने कारण डेढ़ महीने से बंद पड़ा है। जिसके चलते आधे शहर के लोगों को इस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन


पांडो वाले कुंए के पास स्थित टावर से भी यह सेवा लड़खड़ा रही है। उपभोक्ताओं को कभी सेवा मिलती है तो कभी नहीं मिलती है। विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि एक टावर में तकनीकी कमी आई है। बीते सप्ताह उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को इस संबंध में फोन किया था। रविवार को फिर उनसे बात हुई है, उम्मीद है कि जल्द सुविधा शुरू हो जाएगी। 

भारतीय दूरसंचार निगम के अवर अभियंता सरवेश कुमार ने बताया कि वाईफाई सुविधा के लिए एक वर्ष का एग्रीमेंट किया गया है। सक्कोवाली मस्जिद के पास स्थित टावर में तकनीकी खामी आई है, जिसे ठीक करने के लिए ट्राई मैक्स कंपनी के इंजीनियरों को भेजा गया था। लेकिन, जिस मकान में कंट्रोल रूम बना है, मकान स्वामी बाहर गया है, चाबी उसी के पास है। उसके लौटने पर ही खामी दूर कर सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें